फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मवी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव

Sun, 17 Jun 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से हुए पथराव में दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में ग्राम प्रधान पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कैराना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मवी के प्रधान इरशाद और अय्यूब पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। रविवार सुबह साढे़ सात बजे प्रधान का पुत्र तसलीम अपने खेत पर पानी चलाने के लिए गया हुआ था। आरोप है कि विपक्ष ने आकर उस पर धारदार हथियारों तथा तमंचों की बटों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोरशराबे पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रधान पुत्र पर हमले की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में प्रधान पक्ष का आजाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारी और भीड़ को हटाया। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया और तसलीम व आजाद को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान इरशाद ने आरोपी पिता-पुत्र सहित सात के विरुद्घ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


युवक पर घर में घुसकर हमला, गंभीर घायल
शामली। मामूली बात पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  गांव लिलौन में रविवार की शाम जुबेर अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर घुस आए और उन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसका सिर फाड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की है। शाम के समय कोतवाली पुलिस गांव में दोबारा पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें