फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ ने करा दिया कत्ल

Thu, 05 Nov 2015 12:35 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर जेथी।ल में थप्पड़ मारने पर राहुल की हत्या कर दी गई  वारदात को करीब डेढ़ माह पूर्व कुड़ाना के जंगल अंजाम दिया गया था। राहुल की हत्या में शामिल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन


गत 20 सितंबर को कुड़ाना के जंगल में गोली लगा शव मिला था, जिसकी शिनाख्त मुंडभर निवासी राहुल के रूप में हुई थी। राहुल लूट और राहजनी की कई घटनाओं में शामिल था। हत्या से पहले वह मुजफ्फरनगर जेल से जमानत पर छूटकर आया था। इस मामले में राहुल के मामा कर्णसिंह ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई थी।

 पुलिस की विवेचना के दौरान राहुल की हत्या में बरवाला जिला मुजफ्फरनगर निवासी पारस पुत्र जगपाल का नाम सामने आया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काबड़ौत तिराहे से पारस को दबोच लिया। बुधवार को एसपी विजय भूषण ने प्रेसवार्ता कर केस का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि पारस शातिर बदमाश है।
विज्ञापन


उसने 14 साल की उम्र में ही गांव में क्रिकेट के विवाद में गोविंद नाम  युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह वर्ष 2012 में मुजफ्फरनगर जेल में बंद था। जहां राहुल ने बैंच पर लेटने के विवाद में उसे थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद से ही वह राहुल की हत्या की फिराक में था। फिर उसे राहुल की कुड़ाना में होने की सूचना मिली, जहां उसने राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी।

 पुलिस ने पारस के कब्जे से नौ एमएम की पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किया। यहां से पुलिस ने पारस को जेल भेज दिया। एसपी ने केस का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।

पढ़ाई के साथ क्राइम में भी अव्वल
पुलिस गिरफ्त मेें आया पारस पढ़ाई में भी अव्वल था। उसने हाईस्कूल की परीक्षा 78 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। हालांकि इस दौरान उसका क्राइम रिकॉर्ड भी बढ़ने लगा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें