फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की तलाश में दबिश

Thu, 03 Dec 2015 01:16 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन । मोहल्ला कस्सावान के युवक द्वारा गत डेढ़ माह पूर्व बहला फुसलाकर लाई गई युवती की तलाश में हरियाणा पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने युवती को कस्बे के एक मकान से बरामद कर लिया, जबकि युवक फरार हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ला कस्सावान निवासी युवक हरियाणा के करनाल शहर में ब्यूटी पार्लर में काम करता था। वहीं करनाल की दूसरे समुदाय की युवती भी नौकरी करती थी। करीब डेढ़ माह पूर्व युवक उक्त युवती को साथ बहला फुसलाकर भगा लाया। 

मंगलवार की देर शाम हरियाणा पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में एक मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया, जबकि युवक फरार हो गया।  करनाल से आए एसआई जसवीर सिहं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ करनाल में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें