वहीं, शनिवार रात करीब 11:10 बजे ऊंचा गांव के पास मायापुर रजवाहा पुलिया पर पुलिस ने अमित हत्याकांड के बाइक सवार दो आरोपियों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे कांस्टेबल अंकित मावी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली एक बदमाश अमन त्यागी के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। इस दौरान उसका साथी मौके से भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: व्यापारी मर्डर केस: अपहरण के बाद कत्ल, फिर ठिकाने लगाई लाश, ऐसे खुला वारदात का राज, शव हुआ बरामद