फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के साथ हाथापाई, हंगामा

Wed, 28 Feb 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस का घेराव कर हंगामा करते सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। हरियाणा पुलिस की टीम ने शहर के कबाड़ी बाजार में एक सराफ के यहां छापा मारा। आरोप है कि हरियाणा में चेन स्नेचिंग करने वाले लुटेरे से सराफ ने लूटी गई चेन खरीदी। छापे के दौरान व्यापारी एकत्र हो गए, जिसके बाद हंगामा हो गया। हरियाणा पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की गई। इसके बाद हरियाणा पुलिस टीम शामली कोतवाली पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हरियाणा के पंचकूला से क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में एएसआई सुनील, एएसआई चांद सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र सहित 15 पुलिसकर्मियों की टीम शामली के कबाड़ी बाजार में पहुंची। पुलिस अपने साथ कलवा नामक आरोपी को भी लेकर आई थी, जो झिंझाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस टीम ने बताया कि कलवा और उसके साथियों ने हरियाणा के पंचकूला और चंडीगढ़ में चेन स्नेचिंग की 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया। काफी दिन से पुलिस टीम इस गिरोह की धरपकड़ के लिए प्रयास मेें जुटी हुई थी। पिछले दिनों ही आरोपी कलवा को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में बताया कि चेन स्नेचिंग के बाद जेवरों को शामली में लाकर बेचा गया। इसी के चलते पुलिस टीम ने कबाड़ी बाजार में आरोपी कलवा की निशानदेही पर सराफ की दुकान पर छापा मारा। पुलिसकर्मियों ने सराफ को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, तो सराफ के परिचित व्यापारी एकत्र हो गए। इसके बाद जब हरियाणा पुलिस टीम वहां से निकलने लगी, तो अजुध्या चौक पर पुलिस को घेरकर भी हंगामा किया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। इसी दौरान कुछ व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। उनकी भी हरियाणा पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। इसके बाद हरियाणा पुलिस टीम शामली कोतवाली पहुंच गई। उन्होंने हंगामा और हाथापाई करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, इसी दौरान व्यापारी नेता विपिन गोयल, पवन बजरंगी, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि संगल आदि भी कोतवाली में पहुंच गए। उनका कहना था कि हरियाणा पुलिसकर्मियों के साथ किसी ने भी हाथापाई नहीं की है। हरियाणा पुलिस को किसी भी व्यापारी के यहां छापा डालने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें