फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं अपनी मर्जी से चली गई थीं दिल्ली

Mon, 23 Jul 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित हुए मेधावी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कस्बा बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से शनिवार को लापता हुई तीनों छात्राएं लौट आई हैं। वह अपनी मर्जी से दिल्ली चली गई थीं। दिल्ली में दो छात्राओं (सगी बहनों) की मौसी रहती हैं, जहां उन्हें जाना था। हालांकि दिल्ली रेलवे स्टेशन से जब उन्हें कोई रास्ता नहीं समझ में आया, तो एक युवक के मोबाइल फोन से परिजनों से वार्ता करने के बाद वह शामली लौट आईं। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे तीनों छात्राएं अपने परिजनों के साथ कस्बा बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और आदर्श मंडी पुलिस भी विद्यालय पहुंच गई। पुलिस ने छात्राओं से घटनाक्रम के बारे में पूछा। इस पर छात्राओं ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, जिस कारण वह अपनी मर्जी से चली गई थीं। विद्यालय से निकलने के बाद शामली पहुंची और वहां से बस में बैठकर बड़ौत गईं। इसके बाद बड़ौत रेलवे स्टेशन से ट्रेन से दिल्ली चली गई थीं। दो छात्राओं ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में उनकी मौसी रहती है, जिनके पास वह जा रही थीं, लेकिन दिल्ली रेलवे स्टेशन से मौसी के घर जाने का रास्ता उनकी समझ में नहीं आया। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिला, जो बागपत जिले का था। उसके मोबाइल फोन से छात्राओं ने अपने परिजनों से वार्ता की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को भी बताया कि छात्राएं दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हैं। इसके बाद बागपत निवासी युवक से बातचीत करने के बाद तीनों छात्राओं को शामली लाया गया। उधर, पुलिस ने तीनों छात्राओं के बयान दर्ज कराए। अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि छात्राएं अपनी मर्जी से गई थीं और लौट आई हैं। आठ दिन पूर्व हुआ था दाखिला लापता हुई तीन छात्राओं में से दो का दाखिला आठ दिन पूर्व ही हुआ था। एक दिन पूर्व ही छात्राओं से मिलने उनकी मां भी विद्यालय पहुंची थी, तब छात्राओं ने उनसे कहा था कि पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है, हमें विद्यालय से घर ले जाओ। इस पर मां ने छात्राओं को समझाया था कि पढ़ाई में मन लगाओ। -- मुकदमे में लगेगी एफआर एएसपी ने बताया कि छात्राओं के लापता होने पर आदर्श मंडी थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। न्यायालय के आदेश पर नाबालिग के लापता होने पर बहला फुसलाकर अपहरण की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज होती है। विद्यालय लौटने पर छात्राओं ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थीं। इसके चलते मुकदमे में अब फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें