फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग का खुलासा, तो दे दिया तलाक

Sun, 07 Feb 2016 01:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। चार बच्चों की मां का युवक के साथ प्रेम प्रसंग का खुलासा होने पर हंगामा हो गया। पति ने पंचायत में महिला को तलाक दे दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक विदेश में गाड़ी चलाने का कार्य करता था। उसकी शादी शामली निवासी एक युवती से हुई थी। इस बीच महिला के चार बच्चे भी हो गए। आरोप है कि युवक के विदेश में रहते हुुए उसका पड़ोस के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।

इस दौरान उसका पति विदेश से वापस आ गया और यहीं पर रहकर गाड़ी चलाने लगा। इसके बावजूद भी महिला का प्रेमी से मिलना जारी रहा। पता चलने पर उसने विरोध किया तो महिला आए दिन झगड़ा करने लगी। कई बार ऐसा करने की शिकायत महिला के परिजनों से भी की गई। आरोप है कि महिला के परिजनों ने भी दो दिन पूर्व पति और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। महिला ने  अपने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इस मामले में गांव में पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्षों के रिश्तेदारों समेत मौलाना भी पहुंचे। पंचायत में ही पति ने महिला को तलाक दे दिया। जिसके बाद महिला को उसके परिजन बच्चों सहित अपने घर ले गए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें