फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण न चुकाने पर महिला की अस्मत लूट ली

Mon, 04 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
कर्ज न चुकाने पर रेप - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर ने गांव के ही एक साहूकार से दस हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। दो माह बीतने पर भी वह रुपये और उनका ब्याज नहीं दे पाया। तो साहूकार ने उससे उसकी पत्नी को घर का काम करने के लिए कहा। इसी का फायदा उठाते हुए साहूकार उसकी पत्नी को एक ट्यूूबवेल पर ले गया। जहां उसने अपने छह साथियों को बुलाकर पहले शराब पी और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के बेहोश होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मजदूर वहां पहुंचा और अपनी पत्नी झिंझाना में एक चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना देने की बात कहने पर उक्त साहूकार ने धमकाकर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। उधर, थाना प्रभारी बीपी सिंह ने इस प्रकार की किसी भी घटना के होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें