फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sat, 16 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
किशोरी से रेप। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली के कैराना में खेत में किशोरी के साथ दो सगे भाईयों द्वारा जबरदस्ती दुराचार किया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस में गुहार लगाने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई नही की गई। इसके बाद पीड़िता अदालत की शरण में गई। अदालत द्वारा आदेश जारी किए जाने पर पुलिस ने दोनों भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी ने अदालत में शिकायती प्रार्थनापत्र दिया था कि 24 अप्रैल 2016 की दोपहर वह अपने खेत पर थी। इसी बीच गांव के ही दो सगे भाई काला उर्फ समद तथा नसीम उर्फ बिल्ला ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।

बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये थे। मामले में उस समय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें