फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 25 Nov 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कांधला। क्षेत्र के एक गांव से खेत में गई किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोप है तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने तीनों युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी सोमवार को शाम के समय खेत में गई । तभी गांव गढ़ी श्याम निवासी निर्मल, बिट्टू और अनिल वहां पहुंचे और किशोरी को अगवा कर लिया और खेतों में ले गए। आरोप है तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, काफी देर बाद भी जब किशोरी वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को  किशोरी एक खेत में बेहोश मिली। होश में आने पर उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। थानाध्यक्ष नरेश पाल यादव ने कहा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें