फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Sun, 21 Jan 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली सीएचसी में पुलिस के साथ नोकझोंक करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा में रंजिश में पांच युवकों ने घर से बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गए। उधर, हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव ख्वाजपुरा निवासी तैय्यब उर्फ जाल्ला (55) प्रॉपर्टी डीलर है। रविवार की रात करीब सात बजे तैय्यब अपने घर पर बैठा हुआ था। परिजनों के मुताबिक पांच युवक आए। उनमें से चार युवक बाहर रुक गए और एक युवक अंदर आकर तैय्यब को कुछ बात करने के लिए बाहर बुलाकर ले गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंच गए। आनन-फानन में परिजन तैय्यब को शामली के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन शामली सरकारी अस्पताल में शव ले आए। उधर, गांव में फायरिंग होने की सूचना पर झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। तैय्यब की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक पुलिस मौके पर मौजूद थी और मामले में तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। एसओ संदीप बालियान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि वारदात का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद पता चला है कि जमीन के विवाद में उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। इस के संबंध में झिंझाना पुलिस को कई बार सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजन ही घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें