फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर हमला

Thu, 25 Aug 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। नमाज पढ़कर घर लौट रहे युवक के साथ कहासुनी होने पर युवकों ने घर में घुसकर लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मंगलवार रात साढे़ 8 बजे मोहल्ला अंसारियान निवासी ग्यास मोहम्मद नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ले के ही एक युवक से ग्यास मोहम्मद की कहासुनी हो गई। जिसके बाद ग्यास अपने घर आ गया। इसके कुछ ही देेर बाद आरोपी अपने चार अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों और चाकू से लैस होकर ग्यास मोहम्मद के मकान में घुस आए तथा लाठी डंडों से हमला करते हुए ग्यास की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

शोर शराबा सुनकर मोहल्ले वालों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। बाद में परिजन घायल को साथ लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में उसके भाई आस मोहम्मद ने पांच आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें