फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर रेत से लदे तीन ट्रक पकड़े

Wed, 08 Mar 2017 11:47 PM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mining - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। अवैध रेत खनन पर रोक लगाए जाने को लेकर सीबीआई जिले में डेरा जमाए हुए है, लेकिन माफिया अवैध रेत खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कस्बा कांधला के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रेत से लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


अवैध रेत खनन के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच चल रही है। सीबीआई टीम जनपद में डेरा जमाए हुए है। बावजूद इसके पुलिस की मिलीभगत से माफिया खनन करने में लगे हुए हैं। 

बुधवार को खनन माफिया तीन ट्रकों में रेत लादकर इस्सोपुरटील के रास्ते जनपद बागपत जा रहे थे।   इसी बीच थाना प्रभारी निरीक्षक   नरेश कुमार चौहान को शिकायत मिली कि कुछ पुलिस कर्मी अवैध उगाही कर रेत से लदे ट्रकों को निकलवा रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर  थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी    करते हुए रेत से लदे तीन ट्रक पकड़ लिए, लेकिन
चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों ट्रकों को सीज कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने बताया कि तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया है। ट्रक चालकों को तलाश कराया जाएगा।

खनन में एसओ झिंझाना पर हो सकती है कार्रवाई
शामली। यमुना नदी से हो रहे अवैध रेत खनन को लेकर झिंझाना थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। डीएम ने पुलिस के आला अफसरों को पत्र भेजकर झिंझाना थाना पुलिस पर कार्रवाई के लिए लिखा। बावजूद इसके अवैध रेत खनन चलता रहा। 

अवैध रेत खनन के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई टीम जांच करने आई हुई है, लेकिन झिंझाना, कांधला और कैराना क्षेत्र में पड़ने वाले मुख्य मार्गों से रात के अंधेरे में रेत से लदे वाहन दौड़ रहे हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि अवैध रेत खनन को लेकर झिंझाना थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, तीन बार आला अफसरों को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए लिख चुके हैं।

झिंझाना थाना क्षेत्र में बार बार छापे के दौरान खनन पकड़ा गया, तो अक्सर सड़कों पर रेत से लदे वाहन झिंझाना की तरफ से आते हैं। यह जाहिर करता है कि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। मजिस्ट्रेट द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस बल की मांग की, तो झिंझाना थानाध्यक्ष आनाकानी करते रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बारे में पुलिस अधीक्षक से भी बात हुई है। फिलहाल चुनाव आचार संहिता लगी है, मतगणना के बाद मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें