फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप

Thu, 02 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गांव सिक्का में परचून की दुकान करने वाले ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। 
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सिक्का गांव निवासी मदनलाल ने प्रदीप, राजू, धर्मवीर, राजीव, विनीत और सचिन आदि ग्रामीणों के साथ झिंझाना रोड स्थित अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा से मुलाकात की।

शिकायत पत्र देकर बताया कि वह गांव में किराना की दुकान करता है। आदर्श मंडी थाने के चार पुलिसकर्मी बुधवार शाम पांच बजे उसकी दुकान पर पहुंचे और राहुल नामक युवक की दुकान के बारे में पूछने लगे। उसने राहुल की दुकान का पता बता दिया। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उससे गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उसको पीट दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। मदनलाल ने मामले में जांच कराकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें