फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों से लूटपाट

Fri, 20 Nov 2015 12:59 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव चौतरा डेरा कलरी के पास बदमाशों ने भाजपा नेता के भाई से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके अलावा दो ग्रामीणों से नकदी और फोन लूट लिए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार रात झिंझाना थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


जिला पंचायत वार्ड नौ से सदस्य पद का चुनाव लड़े भाजपा नेता गुरदित्ता सिंह का भाई वीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे खेत से घर लौट रहा था। जब वह डेरा कालरी के पास पहुंचा, तो तीन बदमाशों ने उससे लूटपाट का प्रयास किया। वीरेंद्र ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल बाल बचे। बदमाशों से बचकर भागे वीरेंद्र ने डेरे पर पहुंचकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बदमाशों की घेराबंदी कर ली।

एक बदमाश तो फरार हो गया, लेकिन दो को लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर गांव ओदरी निवासी मुस्तकीम से 10 हजार रुपये नकदी और मोबाइल फोन तथा रिफाकत से 100 रुपये तथा मोबाइल फोन भी उक्त बदमाशों ने लूट लिया था। रात करीब नौ बजे तक ग्रामीण झिंझाना थाने पर इकट्ठा थे। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें