फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों को नकार गए नाहिद

Wed, 10 Feb 2016 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। हर्ष फायरिंग मामले में नामजदगी को लेकर सपा विधायक नाहिद हसन ने विपक्षी दलों की राजनीतिक साजिश करार दिया। कहा कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच करे। यदि मुझे दोषी पाएं, तो गिरफ्तार कर लें। आरोप लगाया कि चुनाव हारने वालों की फायरिंग में ही बालक की जान गई।
विज्ञापन


सपा विधायक नाहिद हसन ने यह बात मंगलवार दोपहर कैराना बाईपास के निकट राईस मिल में पंचायत के दौरान कही। पुलिस प्रशासन से तीन मांग रखी। कहा कि पुलिस को ई रिक्शा चालक से बात कर पता लगाना चाहिए कि समी को गोली कहां और कैसे लगी। यह भी पता लगाया जाए कि जहां पर बालक को गोली लगी, वहां किस पक्ष के लोग खड़े हुए थे। फायरिंग पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने की है।

 आरोप है कि इसी दौरान बालक को गोली लगी, लेकिन विपक्षी नेताओं के दबाव में आकर पुलिस ने ब्लाक प्रमुख चुनाव जीतने वाले पक्ष के लोगों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली। ब्लाक प्रमुख के पति सहित जिन पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनमें से एक नफीस उनसे जुड़ा हुआ है। इसी के चलते उसे भी आरोपी बना दिया गया। पुलिस प्रशासन अपने स्तर से वीडियो रिकार्डिंग दिखवा सकता है।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान विधायक ने लोगों से अपील कर कहा कि किसी के बरगलाने में ना आएं और न्याय की मांग करें। पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच के आधार पर ही कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने भी आरोप लगाया कि विपक्षी लोगों की फायरिंग में बालक की मौत हुई, लेकिन मुकदमा साजिश के तहत विजेता पक्ष के खिलाफ दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें