फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह में मां को गोली मारी

Sun, 14 May 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
shoot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। घरेलू कलह में बेटे ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कस्बा ऊन के मोहल्ला जयसिंह निवासी अनीता पत्नी कृष्णपाल (42) अपने मकान में चारपाई पर लेटी हुई थी। आरोप है कि अचानक पीछे से आकर उसके पुत्र निखिल उर्फ पिंटू ने उसे तमंचे से सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद ऊन चौकी प्रभारी अवनीश अष्टवाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। 

घायल महिला को शामली के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस को तमंचा और खोखा भी अलमारी से बरामद करा दिया। इस मामले में महिला के पति कृष्णपाल ने आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गुमराह करने के लिए आरोपी ने मचाया शोर
ऊन। महिला के बेटे ने घटना के बाद पहुंची पुलिस को गुमराह करने के लिए शोर मचाया कि तीन युवकों ने मकान के अंदर घुसकर गोली मारी है और बाइक से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अपना बयान बदलने लगा। इस पर पुलिस को उस पर पूरी तरह से शक हो गया और उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पारिवारिक कलह के चलते युवक ने अपनी मां को गोली मारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा और खोखा घर से ही बरामद कर लिया है। 
- अवनीश गौतम, प्रभारी थाना झिंझाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें