फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट को बता दिया लूट का मामला

Mon, 06 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शनिवार को आदर्श मंडी में पांच बदमाशों द्वारा लूट की वारदात फर्जी निकली। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामला लूटपाट का निकला। जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शनिवार को इरफान निवासी ताताहेड़ी ने पुलिस को बताया था कि वह बधेव रुपये देने के लिए आया हुआ था। उसी दौरान पांच लोगों ने उससे 55 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो मामला मारपीट का निकला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो इरफान ने बताया कि उसने रमाला बागपत में बाग काटने का ठेका लिया था।

तीन दिन पूर्व मुस्तफा, सदाकत च सद्दाम निवासी पटनी तथा तालिब टिडौली ने उनको धमकाते हुए कहा था तुम बाग का ठेका न लो। अब इरफान का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने उसके साथ चार-पांच बदमाशों से शनिवार को मारपीट कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में धमकी देना और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि मामला लूटपाट का नहीं था, इरफान के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की, जो बाग के लेन-देन को लेकर चल रही रंजिश में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें