फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर महिला से लूटपाट

Sun, 21 Apr 2019 11:46 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में स्कूटर सवार युवक ने महिला को पहले लिफ्ट दी और फिर रजबहे की पटरी पर जंगल में ले जाकर उसके गहने लूट लिए। युवक ने महिला को रजबहे में धक्का देकर फरार हो गया। पीड़िता ने सिलावर जाने के लिए गुरुद्वारा तिराहे पर किसी वाहन की इंतजार में खड़ी थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


मूल रूप से गांव सिलावर निवासी प्रेमकौर अपने परिवार के साथ देहरादून में रहती है। प्रेमकौर ने बताया कि गांव सिलावर में उनके परिवार में शादी होने के कारण रविवार दोपहर को वह देहरादून से बस से शामली पहुंची थी। गांव सिलावर जाने के लिए वह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गुरुद्वारा तिराहे पर किसी वाहन की इंतजार में खड़ी थी।

महिला के मुताबिक उसी समय स्कूटर सवार एक युवक वृद्ध महिला को लेकर पहुंचा। युवक ने अपने को गांव सिलावर का बताते हुए कहा वह उन्हें जानता है। युवक ने सिलावर जाने की बात कहते हुए महिला को भी स्कूटर पर बैठा लिया। थोड़ी दूर चलने पर कुड़ाना मोड़ पर युवक ने वृद्ध महिला को उतार दिया। पीड़िता ने उससे वृद्धा को स्कूटर से उतारने का कारण पूछा, तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को किरोड़ी मोड़ के निकट स्थित रजबहे की पटरी पर जंगल में ले गया। पीड़िता ने उसे उतारने को कहा, तो उसने स्कूटर तेज भगा दिया और सुनसान जंगल में रोककर तमंचा निकाल लिया। आरोपी ने तमंचा दिखाकर महिला से सोने के कुंडल, सोने की चेन और हाथों के कड़े आदि गहने लूट लिए। इसके बाद आरोपी महिला को रजबहे में धक्का देकर फरार हो गया।

पीड़िता रजबहे में पानी कम होने से डूबने से बच गई और बड़ी मुश्किल से बाहर निकली। पानी में महिला का बैग भी भीग गया। इसके बाद महिला किसी तरह सड़क पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें