फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन का विरोध करने पर पर महिला के कपड़े फाड़े

Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। इस्सोपुर खुरगान में यमुना तट के पास स्थित खेत के बराबर से माफिया अवैध रूप से रेत उठा रहे थे। एक महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया और उसके कपडे़ फाड़ दिए। किसानों के मौके पर आ जाने के बाद रेत माफिया धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनका खेत यमुना नदी के पास है। शनिवार शाम वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान 9-10 रेत माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर वहां आए और उसके खेत के बराबर से रेत खनन शुरू कर दिया। उसने रेत माफिया का विरोध किया तो एक आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी और कपड़े फाड़ दिए। महिला ने शोर मचाया तो पड़ोस के किसान मौके पर आ गए।

किसानों को देखकर माफिया जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का कहना है कि रेत माफिया की धमकी के कारण उनका परिवार डरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मामले में जांच कर रेत माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें