फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के विरोध में लगाया जाम

Wed, 16 May 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भैंसा-बुग्गियों में गन्ना लादकर शामली शुगर मिल आ रहे तीन किसानों की बुग्गी में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों किसान गंभीर घायल हो गए, जबकि एक भैंसें की मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया।   
विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंगोखेड़ी निवासी यशपाल, बिल्लू और विजय शामली शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए अपनी बुग्गी लेकर आ रहे थे। सुबह करीब चार बजे जब उनकी बुग्गियां पानीपत-खटीमा मार्ग पर रॉयल पब्लिक स्कूल के पास पहुंची, तो उसी दोरान कैराना की ओर से शामली जा रहे बेकाबू ट्रक चालक ने तीनों बुग्गियों में जबरदस्त टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में एक भैंसा की मौके पर मौत हो गई, जबकि बुग्गियां टूट गई।

इसके अलावा तीनों किसान घायल हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से यशपाल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर गांव कंडेला के सैकड़ों की संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए तथा ट्रक चालक की गिरफ्तारी तथा किसानों की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सुबह करीब 5.30 बजे हंगामा शुरू कर दिया और हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। भाजपा नेता अनिल चौहान भी मौके पर पहुंच गए तथा किसानों की आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। बाद में सीओ सिटी एके सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता किसानों को आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए मिल अधिकारियों से बात कर एक कमेटी बनाई। ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है, तब जाकर किसानों ने जाम खोला। करीब तीन घंटे बाद सुबह 8.30 बजे कोतवाली में अज्ञात में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें