फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के दो युवकों से पूछताछ

Fri, 06 Apr 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली के थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी में दो दिन से घूम रहे जम्मू-कश्मीर के दो युवकों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। खुफिया विभाग की टीम ने भी उनसे पूछताछ की। पुलिस ने पूरी जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों से वीडियो कॉलिंग के जरिये बात की। पुलिस ने परिजनों से युवकों के बारे में जानकारी भी एकत्र की। जम्मू-कश्मीर के दो युवक बुधवार को गांव हसनपुर लुहारी पहुंचे। गांव में घूमकर भीख मांगने के साथ ही गांव के एक धर्मस्थल में रात व्यतीत की। बृहस्पतिवार सुबह भी वह गांव में घूम रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने शक होने पर दोनों युवकों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी। डायल 100 पुलिस गांव में पहुंची, जिसके बाद दोनों युवकों को थानाभवन थाने ले आई। इसके बाद एलआईयू की टीम भी युवकों से पूछताछ करने थाने पहुंची। युवकों ने अपने आधार कार्ड दिखाए। उनसे नाम पता मालूम किया गया। एक युवक का नाम अब्दुल गनी, निवासी गांव डाली और दूसरा महरूफ निवासी, गांव बधोग थाना कालाकोट जनपद राजौरी बताया। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क किया गया। थाना कालाकोट के पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद वीडियो कॉलिंग से बातचीत की गई। युवकों ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को वह दोनों युवक जम्मू-कश्मीर से चले थे। सहारनपुर पहुंचने के बाद दो अप्रैल को नानौता पहुंचे और वहां से जलालाबाद आए। बुधवार को हसनपुर लुहारी में पहुंचे थे। वहीं, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद ही युवकों को छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल अभी पूरे मामले की जांच जारी है। उनके बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क कर तथ्य जुटाए गए हैं। स्थानीय खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी कही कि पूरे मामले की पड़ताल के बाद युवकों को छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें