फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 May 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कार में लिफ्ट देने के बहाने जंगल में ले जाकर किशोरी से गैंगरेप करने और उसकी मां को बंधक बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने क लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

  19 मई दोपहर साढे़ 11 बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी मां बेटी शामली से दवाई लेकर बस द्वारा कैराना आ रही थी। हरियाणा रोडवेज की बस ने मा बेटी को शामली बाईपास पर उतार दिया। जहां दोनों मां बेटी कैराना आने के लिए किसी वाहन की इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच शामली की और से आ रही एक कार ने उन्हें कैराना छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। कार को मायापुर रजवाहे की पटरी की और मोड़ लिया।

इस दौरान कार सवार युवकों ने दोनों को तमंचे के बल पर चुप रहने को कहा। बाद में उनको मायापुर के जंगल में ले गए। दोनों युवकों ने बेटी के साथ दुराचार किया और मां को कार में बंधक बना लिया। आरोपी मां बेटी को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गये थे।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर गुलफाम निवासी मोहल्ला आल दरम्यान और इंतजार निवासी ग्राम टिटौली थाना आदर्श मंडी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें