शामली। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस ने बुधवार सुबह दिल्ली रोड से मुखबिर की सूचना पर महताब पुत्र महबूब निवासी काजीवाड़ा को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महताब के खिलाफ पूर्व में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में महताब कोर्ट में पेशी पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। महताब शामली कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ। महताब को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उधर, हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी की सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे शामली बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना पर गुलफाम पुत्र शरीफ निवासी आजाद चौक शामली (हाल निवासी मस्जिद वाली गली खेड़ीकरमू) को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद होने का दावा किया है।