फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शामली। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार सुबह दिल्ली रोड से मुखबिर की सूचना पर महताब पुत्र महबूब निवासी काजीवाड़ा को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महताब के खिलाफ पूर्व में चोरी    का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में महताब कोर्ट में पेशी पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। महताब शामली कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ। महताब को कोर्ट में पेश कर  जेल भेज दिया गया है।

उधर, हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी की सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस पर  झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे शामली बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना पर गुलफाम पुत्र शरीफ निवासी आजाद चौक शामली (हाल निवासी मस्जिद वाली गली खेड़ीकरमू) को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें