फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Fri, 23 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना में एक माह पूर्व अकबरपुर सुन्हेटी में ब्रह्मपाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हत्यारोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुजफ्फरनगर कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिए। पुलिस ब्रह्मपाल हत्याकांड में केवल एक ही आरोपी को जेल भेज सकी है, जबकि एक माह बीत जाने के बाद भी पांच आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 
विज्ञापन


20 नवंबर की रात अकबरपुर सुन्हेटी में ब्रह्मपाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इससे सात माह पूर्व भी ब्रह्मपाल के भाई संगत की पत्नी गुड्डी की अपहरण व दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव को यमुना में डाल दिया था।  

हत्या के तीन दिन बाद पुलिस ने एक हत्यारोपी सबदर निवासी अकबरपुर सुन्हेटी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जबकि हत्या में नामजद मुस्तफा, मोलवी मेसर, अमजद, सुफियान व परवेज निवासी अकबरपुर सुन्हेटी एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पांचों फरार हत्यारोपियों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर कोर्ट से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिए गए हंै। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें