कांधला। यमुना नहर पटरी पर बदमाशों ने बाग ठेकेदार से मारपीट करते हुए बाइक व हजारों की नगदी लूट ली । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी समीम व शब्बीर बाग ठेकेदार है । शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक से बड़ौत किसी कार्य के लिए गए थे । पीडित के अनुसार शाम करीब 7 बजे जब वह पूर्वी यमुना नहर पटरी के रास्ते कांधला की ओर लौट रहे थे।
जब वह भारसी पुल के समीप पहुंचे तो तीन हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे मारपीट करते हुए बाइक एवं शमीम से 1500 रुपये, शब्बीर से 2 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन लूट लिए । विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर जंगल की ओर फरार हो गए । क्षेत्र में आए दिन लूट की वारदात से लोगों में दहशत व्याप्त है । पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।