फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल गई किशोरी से गैंगरेप

Thu, 23 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के ‌झिंझाना  थानाक्षेत्र के एक गांव में देर रात जंगल गई किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता ने दो युवकों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद युवकों को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा है। उधर, ग्रामीणों ने आरोपी युवकों के पक्ष में थाने का घेराव कर उनको निर्दोष बताया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी देर रात लगभग 11 बजे जंगल गई थी, लेकिन वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बुुधवार की सुबह लगभग पांच बजे किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। किशोरी ने चार युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की बात परिजनों को बताई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के पिता ने दो को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण के बाद दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया हुआ है।  उधर, आरोपियों के पक्ष में महिलाओं व पुरूषों ने थाना झिंझाना का घेराव किया। महिलाओं का आरोप है कि गैंगरेप का आरोप लगाने वाली के घर के अंदर शौचालय बने हुए हैं। 
विज्ञापन


रात 11 बजे वह घर से बाहर क्या करने आई थी? इसके अलावा रात में ही गांव में बुलाई गई पंचायत में किशोरी ने नामजद दोनों युवकों को पहचानने से इंकार कर दिया था। दोनों युवक घर में सोते हुए मिले । चुनाव की रंजिश के चलते उनके बेटों को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। ओमकली, निशा, सावित्री, पार्वती, निर्मला, तारावती, बाला, उषा मेमकला, शिक्षा, सोमो, सुधीर, सलेक, बल्लम, ओमबीर, कमल, फत्ता, बिरमा रामकुमार, प्रेम किशन, पिंटू आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें