फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में पकड़े गए कैराना के चार लोग

Wed, 23 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित कैराना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया है। इस बार कैराना की एक महिला सहित चार लोग सऊदी अरब में गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके कब्जे से चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ बरामद हुआ। इस बारे में स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग भी जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। 
विज्ञापन


चारों कैराना कस्बा के रहने वाले हैं, जो यात्रा के वीजा पर सऊदी अरब गए थे। इनमें हाशिम, आरिफ, रुखसाना और वहाब शामिल हैं। चार दिन पूर्व सऊदी अरब पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ही चेकिंग के दौरान चारों के पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ। सऊदी अरब की पुलिस ने इन्हें मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही भारतीय दूतावास के माध्यम से सूचना दे दी गई। गृह मंत्रालय ने इसकी सूचना मिलने पर उक्त चारों लोगों के बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अफसरों को पत्र भेजा। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर भी पुलिस और खुफिया विभाग से इसकी जांच कराई जा रही है। 

अभी तक की जांच में उक्त आरोपियों पर कैराना या शामली जिले के अन्य थाने में किसी तरह के अपराध का रिकार्ड नहीं मिल सका है।  उधर, पुलिस अधीक्षक विजय भूषण का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन उनसे अभी कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें