गोली मारे जाने की सूचना पर चौसाना में विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के चौसाना क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद दुल्हन को उसके मायके लेकर गए दूल्हे को ससुरालियों ने मारपीट कर गोली मार दी। गंभीर हालत में उसको थानाभवन सरकारी अस्पताल पर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
चौसाना निवासी इमरान पुत्र भूरा की दो दिन पूर्व थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट निवासी युवती से निकाह हुआ। रीति-रिवाज के अनुसार शनिवार दोपहर बाद लड़के के परिजन लड़की को उसके मायके वालों से मिलाने के लिये जा रहे थे। आरोप है कि सास ने किसी बहाने से इमरान को अलग कमरे में बुला लिया।
ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और इमरान को बंधक बनाकर पीटा गया। इमरान ने विरोध किया तो उसको कमर में गोली मार दी गई। जिसके बाद अनहोनी की आशंका से दूल्हे के साथ गए पिता भूरा और ताऊ इस्लाम कमरे की ओर दौडे़, जहां इमरान लहूलुहान स्थिति में पड़ा था। परिजनों ने इमरान को
थानाभवन स्थित सरकारी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। वहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, इमरान को गोली लगने की सूचना से चौसाना स्थित उसके घर में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर चौसाना पुलिस ने भी मामले की जानकारी एकत्र की है।