फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की मान्यता खत्म

Sun, 21 Jan 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली में स्वास्थ्य विभाग ने रेडियोलॉजिस्ट और सोनोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण जिले के 12 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की मान्यता खत्म कर दी है। इसके अलावा एक डॉक्टर के निधन के बाद उनके नाम रजिस्ट्रेशन को भी खत्म कर तथा एक सेंटर संचालक द्वारा प्रमाण पत्र सरेंडर किए जाने से उनके भी मान्यता निरस्त की गई है। गर्भवती महिलाओं की जांच तथा अन्य बीमारियों की जांच के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराते हैं। जिले में अभी तक 31 अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में चल रहे थे। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम के निर्देश पर ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जिन पर रेडियोलॉजिस्ट और सोनोलॉजिस्ट नहीं हैं। उनके पंजीकरण पीसीपीएनडी की बैठक में निरस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे अस्पतालों के अल्ट्रासाउंड सेंटर चुने गए, जो नियमों को पूरा नहीं करते हैं, जिसमें शामली जिले में 12 नाम सामने आ गए। इस पर सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने कार्रवाई करते हुए बिना नियमों को पूरा किए चल रहे इन अल्ट्रासाउंड सेंटरों का पंजीकरण पीसीपीएनडीटी के नोडल डाक्टर सफल कुमार को दिया। इसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इन अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण निरस्त कर दिए। क्या है नियम अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट और सोनोलॉजिस्ट होना जरूरी है। इसके बिना रजिस्ट्रेशन संभव नहीं है। संवेदनशील मामला होने के कारण इस मामले में डीएम की सीधी निगाह रहती है। उनकी अनुमति के बिना अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए अनुमति संभव नहीं है। -------------- प्रमाणपत्र सरेंडर कराने के साथ ही की जाएगी मशीन सील इस संबंध में पीसीपीएनडीटी के प्रभारी डॉक्टर सफल के अनुसार इन सभी सेंटरों के संचालकों से इनके प्रमाण पत्र सरेंडर कराने के साथ ही, उसके बाद मशीनों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इन अस्पताल क्लीनिक के पंजीकरण हुए निरस्त 1-बहल नर्सिंगहोम, डाक्टर अनुपमा बहल, गगन विहार शामली 2-यश मेडिकेयर, जलालाबाद 3-शांति केयर 4-ग्लोबल शांतिकेयर 5-श्री बालाजी थानाभवन 6-सुधांशु अल्ट्रासाउंड सेँटर, कांधला 7-बोहरा डाईग्नोस्टिक सेंटर, शामली 8-आरोग्य सदन, रेलपार, डाक्टर तेज सिंह 9-गोयल नर्सिंग होम, अर्चना गोयल 10-डाक्टर जमेशद अली, कैराना 11-शामली नर्सिंग होम, 12-तोमर नर्सिंग होम, झिंझाना रोड, 13-सोनू आई हास्पिटल, अस्पताल रोड शामली 14-चंद्रविद्या अस्पताल, झिंझाना रोड नोट : इनमें शांतिकेयर अस्पताल प्रबंधन द्वारा रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, जबकि शामली नर्सिंगहोम के डॉक्टर कुलदीप सक्सेना के निधन के बाद इस रजिस्ट्रेशन को निरस्त किया गया। ---------- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पास हुए प्रस्ताव के अनुपालन में जो अल्ट्रासाउंड सेंटर मानकों को पूरा नहीं करते हैं, ऐसे 12 रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए है, जबकि दो सेंटरों के रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण के लिए संचालकों के निवेदन के बाद निरस्त किए गए। -डॉक्टर राजकुुमर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें