फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर बैंक में घुस गए बदमाश

Thu, 15 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र में म्यान कस्बा बिड़ौली में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में नकब लगाकर चोरी              की कोशिश की गई। पीछे की    दीवार तोड़कर बदमाश बैंक शाखा में घुसे और स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। गनीमत रही कि तिजौरी नहीं खुली, जिस कैश चोरी होने से    बच गया।
विज्ञापन


वारदात का पता बुधवार सुबह लगा, जब बैंक शाखा प्रबंधक आदेश कुमार, कैशियर अक्षित मित्तल तथा अन्य स्टाफ बैंक पर पहुंचा। घटना की सूचना झिंझाना थाना पुलिस को दी र्गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बैंक के पीछे सतपाल के खेत की तरफ से बदमाशों ने करीब 10 फुट की ऊंचाई पर दीवार तोड़ी।

वह दीवार बैंक के अभिलेख कक्ष में खुलती है। वहीं से स्ट्रांग रूम की दीवार तोड़कर प्रवेश किया था। स्ट्रांग रूम में बदमाशों ने तिजौरी को खोलने की कोशिश की, मगर तिजौरी खुल नहीं पाई। 
विज्ञापन


उधर, शाखा प्रबंधक आदेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बैंक शाखा में करीब 14 लाख रुपये कैश रखा था। यदि तिजौरी खुल जाती, तो कैश चोरी हो सकता था। वहीं, झिंझाना थानाध्यक्ष अवनीश गौतम ने बताया कि घटना की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जल्दी ही वारदात का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें