फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल निकाल ले गए चोर  

Wed, 19 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कैराना में छापामारी करने पहुंची विद्युत निगम की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में बदमाशों ने ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल निकाल लिया। सुबह होने पर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने का पता चला। जेई ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

  गांव हसनपुर में ग्रामीणों को विद्युत सप्लाई देने के लिए विद्युत निगम के द्वारा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर गांव के बाद रखा हुआ है। सोमवार की रात बिजली का ब्रेक जैसे ही लगा उसी दौरान चोरों ने ट्रांसफार्मर की विद्युत सप्लाई काट दी और उसके बाद उसमें से तांबा और तेल निकाल लिया और फरार हो गए। सुबह होने पर जब ग्रामीण खेतों की ओर जाने लगे तो ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय जेई  को दी।   सूचना पर लिसाढ बिजलीघर पर तैनात जेई रविशंकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने इसके संबंध में  कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। उधर, जेई रविशंकर ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में कई ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। गांव लांक बहावड़ी में भी ट्रांसफार्मर की चोरी हुई। बताया जाता है कि हसनपुर का ट्रांसफार्मर इससे पूर्व भी चोरी हुआ था।
विज्ञापन

  विजिलेंस टीम की कैराना में छापामारी
कैराना। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने कस्बे के कई मोहल्लों में बिजली चोरी रोकने व बकाया वसूली के लिए छापामार अभियान चलाया। मंगलवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम में शामिल एसडीओ उमेश जैन, जेई संदीप कुमार व राम आसरे ने मोहल्ला बिसातियान, खैलकला में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दोनों मौहल्लों में कार्रवाई करते हुए 23 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने इसके अलावा 12 घरों में बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ के मामले भी पकडे़। जेई संदीप कुमार ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में मौके पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी।
  डेयरी संचालक को दी जा रही धमकी
कैराना। गांव पावटी कलां निवासी कुरबान और मेहरबान ने तहसील दिवस में एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी गांव में दूध की डेयरी है। गांव के आधा दर्जन प्रभावशाली लोग उनसे 20 लीटर दूध रोजाना और 15 हजार रुपये महीना देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपी पहले भी हत्या सहित संगीन धाराओं में जेल जा चुके हैं। आरोपी गांव में खुले आम हथियार लेकर गांव में धमकी दे रहे हैं। जिस कारण उनका परिवार दहशत में है। शिकायती पत्र में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई व जानमाल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें