फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल करेगी फर्जी आईडी की जांच

Mon, 01 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
फर्जी आई डी मामला - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शामली। साइबर क्राइम को लेकर शामली पुलिस अब सतर्क दिखाई दे रही है और हर सख्ती से कदम उठा रही है। मौलाना इमाम की फर्जी फेसबुक आईडी प्रकरण की जांच पुलिस साइबर सेल को ट्रांसफर कर सकती है। जिसके बाद साइबर सेल इस प्रकरण की जांच करेगी।
विज्ञापन


असामाजिक तत्व द्वारा मौलाना शौकीन की फोटो लगाकर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया था और उसके माध्यम से नेताओं पर विवादित कमेंट तथा धमकी दी जा रही थी। मामले में मौलाना शौकीन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तब से लेकर आज तक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  केस के खुलासे तथा आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचने के लिए पुलिस को साइबर सेल की जांच की भी आवश्यकता पड़ेगी।

मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है तो इस मामले को अब पुलिस साइबर सेल को भेज सकती है, ताकि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा सकी और प्रकर जल्द खुलासा हो सके। बताया जाता है कि पुलिस   द्वारा इसके लिए पत्रावली भी तैयार कर ली गई है। इस संबंध में एसएसआई ने केपी सिंह का कहना है कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ है तो इसकी जांच साइबर सेल को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें