फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन अरविंद संगल पर दर्ज होगी एफआईआर

Fri, 08 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ एससी/एसटी आयोग के आदेश पर चल रही जांच पूरी हो चुकी है। चेयरमैन पर अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने गंभीर आरोप लगाए थे। जांच पूरी होने पर चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई के लिए अमिता वरुण ने एसपी को तहरीर भेज दी है।
विज्ञापन


दरअसल, हापुड़ निवासी अमिता वरुण अनुसूचित जाति से हैं। वह छह सितंबर 2014 से 7 जनवरी 2016 तक शामली नगर पालिका परिषद में ईओ रहीं। इस दौरान दो मई 2015 को अमिता ने अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि नगर पालिका शामली के चेयरमैन अरविंद संगल नगर पालिका कार्यालय में उनके प्रति अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर मानसिक उत्पीड़न करते हैं।      

         उन पर दबाव बनाकर अनावश्यक रूप से विधि विरुद्ध कार्य कराना चाहते हैं, उनके द्वारा सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है। चेयरमैन उन्हें नगर पालिका संबंधी फाइलें लेकर शामली से तीन किलोमीटर बाहर मुंडेट  स्थित आवास पर आने का दबाव बनाते हैं। 
विज्ञापन

एससी/एसटी आयोग ने मामले में डीएम से रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद मामले की जांच एडीएम भरत पांडेय को सौंपी गई थी, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद डीएम ने मामले की जांच सीडीओ को सौंपी। सीडीओ वीके सिंह ने भी एडीएम की जांच रिपोर्ट को सही मानते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी। बुधवार को डीएम कार्यालय से अमिता वरुण को पत्र भेजकर इससे अवगत कराया गया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को ही अमिता वरुण ने फैक्स के माध्यम से एसपी शामली को चेयरमैन अरविंद संगल के खिलाफ तहरीर भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

तहरीर में उन्होंने एससी/एसटी एक्ट, महिला उत्पीड़न, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जबरन अपने आवास पर बुलाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एसपी विजय भूषण ने बताया कि तहरीर मिल गई है, कार्रवाई कराई जा रही है।

मनमानी के विरोध पर ईओ ने लगाए आरोप : अरविंद
चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि ईओ अमिता वरुण ने वित्तीय अनियमितता कीं और मनमाने ढंग से कार्य करना चाहा। उनके खिलाफ फरवरी 2015 में बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव भी पारित हुआ तथा शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। शासन के आदेश पर वित्तीय अनियमितता को लेकर जांच शुरू हुई, जिसके बाद ही अमिता वरुण ने उनके खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगाते हुए शिकायत करनी शुरू कीं। अमिता वरुण के आरोपों को चेयरमैन ने बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें