झिंझाना। मारकर युवक को गिरफ्तार कर चार बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अहमदगढ़ निवासी एक युवक वाहन चोर गिरोह में शामिल है तथा उसके पास चोरी की कई बाइकें खड़ी हैं।
इस सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस ने गांव अहमदगढ निवासी हरेंद्र को पकड़ा। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। हरेंद्र से सख्ती से पूछताछ की गई।
इसके बाद अहमदगढ़ और आसपास के गांवों में दबिश देकर आरोपी की निशानदेही पर चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि हरेंद्र ने अपने साथियों के नाम भी बताए। उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्दी ही गिरोह के अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ हो रही है।