फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकीम काला का रिमांड मंजूर

Fri, 06 Nov 2015 12:58 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शराब कंपनी के सेल्समैन और गार्ड को गोली मारकर लूटपाट करने के मामले में आरोपी बदमाश मुकीम काला की दो दिन की रिमांड शामली पुलिस को मिल गई है। पुलिस शुक्रवार को उसे शामली लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


चर्चित बदमाश मुकीम काला ने कई जिलों में अपराध किए  हैं। लिहाजा कई जनपदों की पुलिस उसे रिमांड पर लेने के प्रयास कर रही है। शामली में भी शराब कंपनी के कार्यालय में  सेल्समैन से लूट और गार्ड की गोली मारकर हत्या कर रायफल और कैश लूट की घटना में भी वह आरोपी है। शामली कोतवाली पुलिस ने इस केस में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए मुजफ्फरनगर कोर्ट में अर्जी लगाई थी।

कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि कोर्ट ने मुकीम को दो दिन के  रिमांड पर लेने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को पुलिस उसे शामली लाएगी और इस केस में पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारियां और साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


वारंट तामील कराने पहुंची राजस्थान पुलिस
कैराना। मुकीम काला गिरोह ने न केवल यूपी,   बल्कि राजस्थान में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। राजस्थान में पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने के मामले में राजस्थान पुलिस बृहस्पतिवार    को मुकीम काला और फिरोज पव्वा के वारंट   तामील कराने पहुंची।

राजस्थान के अजमेर जिले के बांदरा सीनंदरी थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को कैराना कोतवाली पहुंची। टीम के सदस्य भगवान सहाय ने बताया कि छह अगस्त 2014 की रात 11 बजे उनके थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट हुई। सेल्समैन से मारपीट कर लुटेरे 2150 रुपये ले गए थे।

घटना की रिपोर्ट अगले दिन सात अगस्त को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज हुई थी। विवेचना में खुलासा हुआ कि वारदात को मुकीम काला गिरोह ने अंजाम दिया। इसी के चलते मुकीम काला और फिरोज पव्वा को आरोपी बनाया गया। मालूम चला किदोनों बदमाशों को एसटीएफ और कैराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कर जेल भेज दिया है। इसी के चलते दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ। उधर, कैराना कोतवाली पुलिस ने राजस्थान पुलिस टीम को बताया कि मुकीम काला और फिरोज पव्वा जेल भेज दिए गए हैं। इसके चलते टीम वारंट तामील कराने के लिए जिला जेल रवाना हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें