फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष समेत 22 पर केस दर्ज

Mon, 26 Oct 2015 12:20 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन । ऊन तहसील में कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे भवनों के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भगाने,  मारपीट करने के मामले में ऊन चौकी में भाकियू जिलाध्यक्ष समेत 22 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


ऊन तहसील के लिए चयनित भूमि पर कर्मचारियों के लिए भवन बनाने का कार्य चल रहा है। इस भूमि पर दलित समाज के लोग अपना दावा कर रहे हैं। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे दलित समाज के लोगों ने  विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

 आरोप है भाकियू कार्यकर्ताओं ने वहां काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया और निर्माण कार्य को भी गिराया। इस मामले में रविवार को लेखपाल अनुज कुमार शर्मा ने ऊन चौकी में भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सतीश,  सुशील, ओमपाल, मग्गु,  रामपाल ,वीरेंद्र, सतपाल, जितेंद्र को नामजद कर 12 अज्ञात  के खिलाफ तहरीर दी। चौकी इंचार्ज ने बताया  सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप चेयरमैन ने कहा हम शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। किसी के साथ कोई गाली गलौज नहीं की है। रिपोर्ट की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें