फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने बहनों को लूटा

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। गांव लौट रही दो बहनों को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बाद पर आतंकित करते हुए लूट लिया। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


गांव मामौर निवासी रमेश चंद की पुत्री मंजीत, भारती एसबीआई और पीएनबी कैराना शाखा में शुक्रवार को 30 हजार रुपये जमा कराने के लिए लाइन में लगी थी। भीड़ के कारण रुपये जमा नहीं हो पाए। जिस पर दोनों गांव के लिए चल दी। गांव तीतरवाड़ा तक दोनों बहनें किसी वाहन से पहुंच गई। वहां से पैदल ही अपने गांव के लिए चल दी।

शाम साढे़ पांच बजे तीतरवाड़ा से एक किमी आगे जाते ही बाइक सवार तीन हथियार बंद बदमाशों ने दोनों बहनों के आगे बाइक अड़ा दी। उनसे तीस हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने मंजीत के सिर पर तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। दोनों ने शोर मचाया, लेकिन रास्ते में किसी आदमी के नहीं होने पर वे गांव चली गईं। वहीं शनिवार सुबह मंजीत व भारती अपने पिता रमेश चंद के साथ कोतवाली पहुंची तथा लूट की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी मामले में जेल भेजने का आरोप ः मुजफ्फरनगर। कृष्णापुरी निवासी जैतन दर्जनों महिलाओं के साथ शनिवार को एसएसपी आफिस पहुंची। पीड़िता ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस के नामजद   दरोगा और सिपाही सोमवार रात पीड़िता के घर पहुंचे और उसके पुत्र टावर उर्फ शाहवेज को जबरदस्ती उठाकर ले गए। अगले दिन पीड़िता कोतवाली गई तो पुलिस वालों ने बताया कि उसका बेटा गैंगस्टर का आरोपी इसलिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें