फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक पर जुर्माना

Tue, 25 Oct 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शामली।  एटीएम से निर्धारित सीमा से अधिक रुपये निकालने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


 हरियाणा के करनाल जिले के मकान नंबर 99 सेक्टर छह निवासी संदीप कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक शामली के शाखा प्रबंधक, आईसीआईसीआई बैंक के एससीओ सेक्टर 12 सिटी सेंटर करनाल के शाखा     प्रबंधक, आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट रिकोन छठा तल महादा कॉलोनी चांदीवली मुंबई को आरोपी बनाकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में वाद दायर किया। 

संदीप के मुताबिक उसका आईसीआईसीआई बैंक में बचत खाता है। वह एटीएम कार्ड धारक उपभोक्ता है। पीड़ित ने बताया कि बीस जनवरी 2007 को भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 2500 रुपये निकाले थे। जिसका सर्विस चार्ज 67 रुपये काटा गया। उसके तुरंत बाद बैलेेंस इन्क्वारी की, जिसका सर्विस चार्ज 28 रुपये काटा गया। जिसका बैलेंस 22456 रुपये दर्शाया गया। 22 जनवरी को आईसीआईसीआई बैंक के सोनीपत एटीएम से एक हजार रुपये निकाले गए। 
विज्ञापन


मिनी स्टेटमेंट से पता चला कि उसके खाते से बीस जनवरी 2007 को किसी ने बीस हजार रुपये निकाल लिए। जिसका सर्विस चार्ज 67 रुपये काटा गया। जबकि नियमानुसार एक दिन में 15 हजार रुपये से अधिक नहीं निकाला जा सकता था। एटीएम मशीन पर कोई गार्ड या वीडियो कैमरा भी नहीं था, जो कि अनिवार्य था। 

इस लिए बैंक कर्मी की साजिश से उसके पैसे निकाले गए, जो बैंक सेवा में कमी है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से     संपर्क किया गया, तो बैंक अधिकारियों ने उन्हें वीडियो नहीं दिखाया।

जिला उपभोक्ता फोरम ने मामले की सुनवाई करते हुए बैंक की सेवा में कमी मानते हुए आरोपियों को पीड़ित को क्षतिपूर्ति में बीस हजार रुपये और बीस जनवरी 2007 से चार प्रतिशत अतिरिक्त सालाना साधारण ब्याज, मानसिक एवं आर्थिक क्षति पूर्ति में पांच हजार रुपये  एवं वाद व्यय पांच हजार रुपये मिलाकर कुल तीस हजार अदा करने के निर्देश दिए हैं। यह राशि एक महीने के अंदर ब्याज सहित भारतीय स्टेट         बैंक और आईसीआईसीआई   बैंक मिलकर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें