फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के केस में आशुतोष को किया गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैराना। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर आरोप लगाया कि कांधला से शामली आते समय दो लोगों ने उन्हें तथा उनके भाई पर फायरिंग कर दी, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने आशुतोष पांडेय को 2012 में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी होने के चलते गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन


कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी आशुतोष पांडेय का काफी दिन से कांधला के लोगों से विवाद चल रहा है, जिसमें लगातार आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। वहीं, सोमवार दोपहर आशुतोष पांडेय ने परिवार सहित कलक्ट्रेट में पहुंचकर बताया कि जब वह और उसका भाई कांधला से बाइक से शामली आ रहा था, तो गांव खंदरावली के पास दो युवकों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी।

आशुतोष पांडेय और उसके परिवार के लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में ही बैठ गए। परिवार के लोगों ने अपर जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। सीओ कैराना राजेश तिवारी तथा कांधला थाना पुलिस कलक्ट्रेट में पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने आशुतोष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और कैराना स्थित न्यायालय में ले जाकर पेश कर दिया। कांधला थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि 2012 में आशुतोष पांडेय तथा अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी आदेश बनाने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ था, जिसके चलते कोर्ट ने आरोपी आशुतोष पांडेय के खिलाफ वारंट जारी किया था।
सोमवार को आशुतोष पांडेय को कैराना स्थित अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कैराना की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें