फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी को बंधक बनाया

Wed, 07 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
थानाभवन। रुपये के लेनदेन को लेकर पशु व्यापारी को उसके ही साथियों ने एक सप्ताह तक बंधक बनाए रखा। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने व्यापारी को बंधन मुक्त कराकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थानाभवन के कादरगढ़ चौकी के हसनपुर लुहारी निवासी ओसाफ पुत्र फारूख ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व घोल्लू उर्फ कफील पुत्र वकील, इदरीश पुत्र लियाकत निवासी मोहल्ला कोटला जलालाबाद पिता फारूख को झूठ बोलकर व्यापार हेतु अपने साथ कोलकाता ले गए थे। उसे पता चला उसके पिता को इन्होंने जलालाबाद में अपने घर में बंधक बना रखा है।

पीड़ित ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देकर पिता की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने जलालाबाद पहुंचकर आरोपियों के कब्जे से पीड़ित के फारूख को बंधन मुक्त कराते हुए घोल्लू उर्फ कफील और इदरीश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


थाने पहुंचे फारूख ने बताया पशु व्यापार हम सभी इकट्ठा  करते हैं। इनसे दो लाख रुपये उधार लिये थे, जो दिलवा दिए थे। परंतु इस के बावजूद आरोपी नहीं माने और 10 प्रतिशत ब्याज, 50 हजार की अतिरिक्त मांग करते हुए बंधक बना लिया। बताया कि आरोपी उससे मारपीट करते थे। उधर, थानाध्यक्ष साहब सिंह ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें