कैराना। हरियाणा के जिला करनाल की सीआईए टीम ने मंगलवार दोपहर कोतवाली में आमद दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस के साथ एक चोर भी था। इसके बाद हरियाणा पुलिस और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने पुलिस बल के साथ कस्बे के चौक बाजार में एक सराफा व्यापारी की दुकान पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि उनके क्षेत्र में कई चोरियों व लूट की वारदात में साथ लाए गए युवक का हाथ है। आरोपी ने पूछताछ में चोरी का माल कैराना में बेचना बताया है। हरियाणा पुलिस ने सराफा व्यापारी को पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।