थानाभवन। कस्बा निवासी हरेंद्र की ऊन मार्ग पर रेत बजरी की दुकान है। मंगलवार को उसका गन्ने की पर्ची के रुपयों को लेकर पड़ोसी असजद से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जमकर हुई मारपीट में कई लोगों को चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से हरेंद्र सिंह, गौरव और दूसरे पक्ष से असजद, सद्दाम व गुलबहार को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पांचों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।