थानाभवन। पुलिस ने गंगोह रोड से हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी फरार हो गया।
जलालाबाद चौकी इंचार्ज पवन कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे चार युवक गाड़ी के साथ गंगोह रोड पर रेलवे फाटक के समीप हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस देख चारों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, चौथा फरार हो गया। पकड़े जाने पर तीनों ने अपना नाम अनुज पुत्र सतपाल निवासी कैडी थाना बाबरी, सचिन पुत्र सोमपाल थाना बाबरी, प्रकाश पुत्र सुखबीर निवासी तितारसी बताए। साथ ही फरार हुए आरोपी का नाम बबलू पुत्र बुद्दू निवासी कैडी बताया। इस दौरान आरोपियों के पास से पुलिस 370 किलो तार, गाड़ी, हाईटेंशन लाइन तार काटने के यंत्र बरामद हुए। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं, शीघ्र ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।