फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद जाएगा महजबी की मां और भाई का ब्लड सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला सरवरपीर कॉलोनी में रहने वाली महजबीं 22 सितंबर 2018 को गायब हो गई थी। 13 सितंबर को उसका शव पूर्वी यमुना नहर से सड़ी गली हालत में बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान महजबीं के रूप में की थी। इस मामले में चार आरोपी जेल में है जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। शव की पुष्टि के लिए पुलिस ने महजबीं के परिजनों का डीएनए टेस्ट कराने की कोर्ट से अनुमति ली है। बृहस्पतिवार को मृतका की मां शकीला और भाई दिलदार का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए लखनऊ फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा जाना था। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में बृहस्पतिवार को उनका ब्लड सैंपल नहीं लिया जा सका। चिकित्सकों ने बताया कि ब्लड सैंपल की जांच 72 घंटे के अंदर हो सकती है। सोमवार को दोनों परिजनों का ब्लड सैंपल लेकर लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें