कांधला। थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक पर गैर समुदाय की युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उनकी लड़की को गुमराह करके ले गया है। इसे लेकर गांव में ये भी चर्चा है कि दोनों पक्षों में पहले विवाद भी हुआ था। उधर, थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना मिली है पुलिस कार्रवाई कर जांच कर रही है।