फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक सहित दो हिरासत मे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। चार दिन पूर्व कस्बे के गंगेरू रोड निवासी मतलूब की बाइक घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को एसआई नफीस अहमद कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक के निकट वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने बाइक को चार दिन पूर्व गंगेरू रोड से चोरी किया था। पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम नीटू और दीपक निवासी गांव गंगेरू बताए है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों का चलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें