फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद भी झूठी शिकायत कर परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी हुई थी। तीन साल पहले 2015 में दोनों की सहमति से तलाक हो गया था। उसकी पत्नी ने बच्चे भी अपने पास रख लिए थे। तलाक के बाद उसकी पत्नी ने उसके भाई से शादी कर ली थी। इससे तंग आकर उसने अपना गांव छोड़ दिया और दूसरे गांव में जाकर रह रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी उसके ससुर पुलिस में झूठे प्रार्थना पत्र देकर उस पर अनावश्यक दबाव बनाकर रुपये ऐंठना चाहते है। इसके चलते कई बार थाने में झूठी शिकायत कर उसे घर से उठवा चुके है। शिकायत झूठी पाई जाने पर पुलिस ने दो-तीन दिन थाने में रखकर छोड़ दिया है। पीड़ित का कहना है कि वह झूठी शिकायतों के चलते मजदूरी भी नहीं कर पा रहा है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें