आरोपी की तलाश में पहुंची हरियाणा पुलिस
झिंझाना। मंगलवार को हरियाणा के जनपद भिवानी के थाना तोसाम के हेडकांस्टेबल रविकांत व कांस्टेबल रविन्द्र ने थाना झिंझाना में आमद कराई। उन्होंने बताया कि कस्बा निवासी उमर उर्फ कच्चिया 2017 में भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहा है। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी उमर के घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी को न मिलने पर हरियाणा पुलिस बैरंग लौट गई।